Responsive Ad Slot

ताजा खबर

latest

खेल खेल मे 7 वर्षीय बच्ची के गले में फंस गया साड़ी का फंदा, मौत

खेल खेल मे 7 वर्षीय बच्ची के गले में फंस गया साड़ी का फंदा, मौत

मंगलवार, 31 जनवरी 2023

/ by News Anuppur

खेल खेल मे 7 वर्षीय बच्ची के गले में फंस गया साड़ी का फंदा, मौत
अनूपपुर। कोतमा थाना अंतर्गत श्रमिक नगर पकरिया में खेल-खेल में 7 वर्षीय बालिका के गले में साड़ी का फंदा फंस गया। जिसके बाद परिजनों ने उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार 31 जनवरी मंगलवार की सुबह 7 वर्षीय प्रज्ञा साहू पिता प्रिंस साहू निवासी श्रमिक नगर पकरिया घर के बाहर बच्चों के साथ खेल रही थी। खेल खेल में बच्ची के पिता काम पर चले गए थे। मां के साथ अकेले घर पर थी। इसी दौरान घर के पास स्थित दीवाल में एक बांस रखा हुआ था। उसी में साड़ी का झूला बनाकर बच्ची खेल रही थी। तभी अचानक साड़ी गले में फंस गई। जिसके बाद परिजनों ने उसे आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। जहां मौके पर पहुंच कर पुलिस ने पंचनामा तैयार करते हुये शव को पीएम हेतु भेजा। जहां पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया हैं। वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी हुई है।


कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

'
Don't Miss
© all rights reserved
made with NEWSANUPPUR