Responsive Ad Slot

ताजा खबर

latest

जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर प्रेसवार्ता आयोजित, 12 को अनूपपुर पहुंचेगी यात्रा

Jan Ashirwad Yatra, Anuppur News, Bjp News,

सोमवार, 11 सितंबर 2023

/ by News Anuppur

जनता के बीच नही, बंगले में बैठकर राजनीति करते है कमलनाथ वा दिग्विजय - डाॅ. हितेश वाजपेई

अनूपपुर। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीखों नजदीक आते ही चुनाव अभियान की गति में तेजी लाने के लिए मध्यप्रदेश में भाजपा ने जन अशीर्वाद यात्राओं की शुरुआत की गई। जहां यात्रा 12 सितम्बर को अनूपपुर जिला पहुंच रही है, इसके पहले ही भाजपा कार्यालय अनूपपुर में 11 सितम्बर को भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डाॅ. हितेश वाजपेई, भाजपा जिला प्रभारी डाॅ. राजेश मिश्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदासपुरी, जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह की उपस्थिति में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की गई। इस दौरान भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हितेश वाजपेई ने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों के कल्याण के लिए काम करती है और हमारा उद्देश्य गरीबों का कल्याण करना है। उन्होने कहा कि इस बार मध्यप्रदेश में अलग-अलग पांच यात्रा निकाली गई। जन आशीर्वाद यात्रा 10 हजार किलोमीटर की यात्रा होगी, जिसका समापन 22 सितम्बर को भोपाल में किया जाएगा। समापन में लगभग 10 लाख कार्यकर्ता शामिल होंगे साथ ही यात्रा को भारी जन समर्थन मिल रहा है। 

बंगले में बैठकर कमलनाथ और दिग्विजय करते है राजनीति 

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डाॅ. हितेश वाजपेई ने कहा कि विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही सभी राजनीतिक पाटियां अपना दमखम दिखाते हुये लोगो के बीच पहुंच रही है। जिसमें भाजपा पार्टी भी प्रदेश में जन आर्शीवाद यात्रा के माध्यम से लोगो के बीच पहुंच रही है। इस जन आशीर्वाद यात्रा की तैयारी को लेकर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. हितेश वाजपेयी ने यात्रा के संबंध में जानकारी देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं दिग्विजय पर कटाक्ष करते हुये बोला कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह बंगले में बैठकर राजनीति कर रहे हैं। 

पुत्र मोह में लड़ा जा रहा यह चुनाव

डाॅ. हितेश वाजपेई ने कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं दिग्विजय सिंह की कार्य शैली पर अपनी प्रक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस यह चुनाव देश और समाज के लिए नहीं लड़ रहे है, बल्कि कमलनाथ और दिग्विजय सिंह अपने पुत्रों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए लड़ रहे हैं। हमारे यहां राज परिवार के कोख में तय नहीं होता है की कौन प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री बनेगा। भाजपा का दिशा तय हो चुका है और इसी दिशा में देश-प्रदेश एवं समाज का विकास हो रहा है। आज हमारे देश की इकोनॉमी सर्वोच्च स्तर पर है, जी-20 के सभी देश जो आए थे, भारत का नेतृत्व स्वीकार कर चुके हैं और अब भारत का नेतृत्व स्थापित हो चुका है।

भाजपा ने इंडिया से भारत तक का सफर किया पूरा 

भाजपा प्रवक्ता हितेश वाजपेई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यो की सराहना करते हुए कहा कि हम बंगले की राजनीति नहीं करते हैं, जनता के बीच रहकर उनके दुख-दर्द को दूर करने की राजनीति करते हैं, इंडिया से भारत तक का सफर भाजपा ने पूरा किया। देश का पहला प्रधानमंत्री अंग्रेजों ने चुना था, जनता ने नहीं। इसलिए उसका परिणाम सभी ने भोगा है। हम इस जन आशीर्वाद यात्रा के माध्यम से जनता का आशीर्वाद लेंगे और उनकी समस्याओं को सुनकर उनका समाधान भी करेंगे। 


कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

'
Don't Miss
© all rights reserved
made with NEWSANUPPUR