Responsive Ad Slot

ताजा खबर

latest

निधि स्व-सहायता समूह सिवनी ने शासन को लगा दिया 25 लाख 60 हजार का चूना, मौके से 2 हजार 40 बोरी धान गायब

anuppur news, anuppur samachar, news anuppur, jaithari news, mp news, madhay pradesh news,

शनिवार, 3 फ़रवरी 2024

/ by News Anuppur

नॉन वा खाद्य के अधिकारियों का रहा संरक्षण, कागजो में परिदान कराने 15 दिन से बने हुए थे अंजान

अनूपपुर। धान उपार्जन वर्ष 2023-24 में जिले में बनाये गये कई समितियों एवं समूहों द्वारा जमकर फर्जीवाड़ा करते हुए अनैतिक तरीके से अवैध लाभ कमाया गया है। वहीं धान खरीदी में हुए अनियमितता रूकने का नाम नही ले रही है। मामला निधि स्व-सहायता समूह सिवनी का है। जहां समूह के संचालक द्वारा ग्राम मानिकपुर मैदान में किए गए धान की फर्जी खरीदी कर शासन को 25 लाख 60 हजार रूपये का चूना लगा दिया गया। इस फर्जीवाड़े की जानकारी खरीदी समाप्त होने के 15 दिन बीत जाने के बाद नॉन, खाद्य सहित सहकारिता विभाग को जानकारी होने के बाद भी शासन के 1172.60 क्विंटल लगभग 2040 बोरी धान की सुध लेने तक जहमत तक नही उठाई गई और समूह को भ्रष्टाचार का अवसर दिया गया। 

यह है मामला

तहसील जैतहरी अंतर्गत ग्राम पंचायत मनौरा के ग्राम मानिकपुर के मैदान में धान खरीदी निधि स्व-सहायता समूह सिवनी को दिया गया था। जहां समूह में 499 किसानो ने 27168.34 क्विंटल धान दर्ज की गई। जहां 3 फरवरी तक कुल 25996.34 क्विंटल धान का (भंडारण) परिदान किया गया है। लेकिन अब तक 1172.20 क्विंटल लगभग 2 हजार 40 बोरी धान शेष बची हुई है। 2 फरवरी को जब निधि स्व-सहायता समूह सिवनी खरीदी केन्द्र ग्राम मानिकपुर मैदान में पहुंचकर देखा गया तो मैदान में अंदर धान का एक दाना नही मिला। अब सवाल उठता है कि जब 15 दिनों से ऑनलाईन पार्टल पर 1172.20 क्विंटल धान दिखने के बाद उपार्जन समिति की निगरानी टीम आंख बंद कर बैठी थी। 

बिल्ली को दूध की रखवाली का मिला था जिम्मा

धान खरीदी में निगरानी रखने जिला स्तर पर बनाई गई उपार्जन समिति पर एक बड़ी कहावत को चरितार्थ करता है, जिन्हे दूध की सुरक्षा और रखवाली करने के लिये बिल्ली पर भरोसा किया गया था। उपार्जन समिति पर धान खरीदी में की गई अनियमितताओं की जानकारी होने के बाद भी उनके खिलाफ कार्यवाही ना कर उन्हे खुली छूट देना भारी पड़ गया। जिसमें नागरिक आपूर्ति निगम के जिला प्रबंधक मधुर खर्द, खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी बी.एस. परिहार ने निधि स्व-सहायता समूह द्वारा दिखाये गए फर्जी खरीदी तथा उनके स्टॉक में गोलमाल होने की जानकारी के बाद मामले को दबाने का पूरा प्रयास किया गया। जिसके कारण उक्त समूह ने उपार्जन नीति का खुला उल्लंघन करते हुए अनुचित तरीके से अनैतिक लाभ कमाया। 

खरीदी समाप्त होने के 15 दिन तक किसका इंतजार

जिले में लगातार धान खरीदी के मामले में हर दिन बड़े-बड़े भ्रष्टाचार के मामले सामने आ रहे है। पूरे प्रदेश में अनूपपुर धान उपार्जन में किए गए अनियमितताओं पर चर्चा का विषय बना हुआ है। लेकिन नॉन, खाद्य सहित सहकारिता विभाग के अधिकारियों द्वारा निधि स्व-सहायता समूह द्वारा किए गए फर्जी खरीदी में अपना योगदान देते हुए 1172.20 क्विंटल धान शॉर्टेज का बीड़ा उठा लिया है। जहां समूह को शॉर्टेज की भरपाई करने के लिए तरीख पर तरीख दिया गया, लेकिन उक्त अधिकारियों को भी नही पता था कि उनकी दी गई तरीख 3 फरवरी को खत्म हो जाएगी। पूरे मामले में कागजी घोड़े दौड़ाने का खेल पर पर्दा डाल दिया गया।

मिलरों के चक्कर काट समूह मांग रहा डीओ 

एक तरफ जहां खाद्य, नॉन एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियों द्वारा निधि स्व-सहायता समूह सिवनी द्वारा किए गए भ्रष्ट्राचार को दबाने का पूरा प्रयास करते हुए 1172.20 क्विंटल धान के शॉर्टेज का समायोजन कराने पूरा समय दिया गया। लेकिन उक्त समूह द्वारा शॉर्टेज के समायोजन वा परिदान करने के लिए कागजी घोड़े दौड़ाने का प्रयास किया गया, जिसमें समूह द्वारा मिलरों का चक्कर काट कर उनसे डीओ की मांग की जाती रही। इस बीच इस पूरे प्रकरण का खुलासा हो गया और नॉन और खाद्य विभाग के अधिकारियों के चेहरे की चमक फीकी पड़ गई। 

कैसा हो पायेगा असली किसानो का भुगतान 

धान उपार्जन में निधि स्व-सहायता समूह द्वारा किए भ्रष्टाचार का असर असल किसानो पर पड़ रहा है। जिससे किसानो को उनकी उपज का उचित कीमत प्रदान करने की योजना का पलीता लगाने का काम नॉन वा खाद्य के अधिकारियों द्वारा सांठगांठ कर किया गया है। पूरे मामले में उक्त समूह द्वारा असल किसानो द्वारा बेची गई धान को फर्जी किसानो के नाम पर परिदान कर शासन के खजाने से 25 लाख 60 हजार की निकासी कर बंदरबांट कर लिया गया है। जिसके कारण इस खमियाजा असली धान विक्रेता किसानो को भुगतना पड़ेगा जिसके नाम से धान अब तक जमा नही की गई है। 

इनका कहना है

मामला संज्ञान में आया है, इसकी तत्काल जांच कराकर दोषियों पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। 

आशीष वशिष्ठ, कलेक्टर अनूपपुर

 

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

'
Don't Miss
© all rights reserved
made with NEWSANUPPUR