Responsive Ad Slot

ताजा खबर

latest

एसपी ने महिला की संदिग्ध मौत का चंद घंटो में कर दिया खुलासा

Anuppur Crime, Anuppur Police, Sp Anuppur, Anuppur News, Anuppur Samachar,

शनिवार, 13 जुलाई 2024

/ by News Anuppur

दो प्रेमियों से प्रताडि़त होकर महिला ने लगाई फांसी, दोनो गिरफ्तार

अनूपपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर के वार्ड क्रमांक 13 खम्परिया तालाब के पास किराए के मकान में निवास करने वाली 27 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत का पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह पवॉर ने चंद घंटो में खुलासा कर दिया है। मामला संगीन होने के साथ ही परिजनों द्वारा हत्या की आशंका जताए जाने के बाद कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद जैन एवं उपनिरीक्षक संजय खल्को द्वारा छोटी सी छोटी कड़ी को जोड़ते हुए दो प्रेमियों के बीच लगातार प्रताडि़त होकर फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने के मामले में आरोपी संकल्प सिंह पिता गोविंद सिंह परिहार निवासी ग्राम बरबसपुर एवं सतन प्रजापति पिता धनीराम प्रजापति निवासी ग्राम दमना  के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता बीएनएस 2023 की धारा 108, 238 एवं 3 (5) के तहत मामला दर्ज कर दोनो आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह था मामला 

पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह पवॉर ने बताया कि महिला विन्देश्वरी उर्फ नेहा राठौर पति सौरभ शिवहरे की संदिग्ध मौत पर घटना स्थल निरीक्षण करते हुए शव को पीएम के लिए भेजा गया, जहां पीएम में मौत का कारण फांसी लगाने के कारण पाया गया। जिसके बाद कोतवाली निरीक्षक अरविंद जैन एवं उपनिरीक्षक संजय खल्कों ने मृतिका से जुड़े पुराने मामले एवं सायबर सेल की मदद से नये कड़ी को जोड़ा कर देखा गया। जहां पता चला कि मृतिका विन्देश्वरी राठौर निवासी कोलमी का विवाह वर्ष 2015 में फुनगा निवासी सौरभ शिवहरे से हुआ था। जिसके बाद वर्ष 2020-21 में विन्देश्वरी अपने पति से अलग हो गई थी और अनूपपुर में रहने लगी थी। 

एक की दुकान में काम करते समय हुआ था प्रेम

पति से अलग रहने के बाद विन्देश्वरी उर्फ नेहा नितिन कपड़ा की दुकान में काम करने लगी थी, जहां उसकी दोस्ती दुकान में काम करने वाले सतन प्रजापति उम्र 28 वर्ष से हुआ और दोनो एक दूसरे से प्रेम करने लगे थे। लेकिन कुछ दिनों बाद विन्देश्वरी राठौर की दोस्ती संकल्प सिंह परिहार से हो गई थी, जहां विन्देश्वरी की नजदीकी संकल्प से बढऩे पर सतन प्रजापति लगातार उसपर दवाब बनाते हुए प्रताड़ित किए जाने विन्देश्वरी परेशान थी। 

संकल्प पर लगाया था दुष्कर्म आरोप

मृतिका विन्देश्वरी राठौर की दोस्ती संकल्प सिंह से थी, जहां मृतिका ने 15 मार्च को उसके खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया था, जिस पर संकल्प के खिलाफ धारा 376, 376(2)(एन), 294, 506 के तहत मामला दर्ज किया गया था। जहां प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है, जिस संबंध में मृतिका की गवाही न्यायालय में होनी थी, लेकिन संकल्प सिंह परिवाहर उक्त प्रकरण में खुद के पक्ष में बयान बदलने हेतु लगातार विन्देश्वरी राठौर को डरा धमकाकर प्रताड़ित किया जा रहा था। 

दोनो की प्रताडऩा से महिला ने लगा ली थी फांसी

पूरे घटना क्रम में सतन प्रजापति एवं संकल्प सिंह से प्रताड़ित होकर 11 एवं 12 जुलाई की दरम्यिानी रात रमाकांत पांडेय के किराये के मकान में दुपट्टा का फंदा बनाकर फांसी लगा ली थी, जहां फांसी लगाने से पहले मृतिका ने सतन प्रजापति एवं संकल्प सिंह को फांसी लगाकर आत्महत्या करने की जानकारी भी दी थी। जिसके बाद सतन प्रजापति तत्काल मृतिका विन्देश्वरी के घर पहुंचा, जहां विन्देश्वरी अपने कमरे में फांसी पर लटकी हुई थी, जिस सतन प्रजापति ने चाकू से दुपट्टे को काट कर शव को जमीन में लेटा कर भाग गया था। 

इनका कहना है

मामले की जांच के दौरान दो लोगो से मृतिका का संबंध होना तथा दोनो की प्रताडऩा से परेशान होकर महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या किया जाना पाया गया है। दोनो ही आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर दोनेा आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जितेन्द्र सिंह पवॉर, पुलिस अधीक्षक अनूपपुर


कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

'
Don't Miss
© all rights reserved
made with NEWSANUPPUR